फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फसल की बर्बादी को देख किसानों में वन विभाग के खिलाफ उबाल, प्रदर्शन

फसल की बर्बादी को देख किसानों में वन विभाग के खिलाफ उबाल, प्रदर्शन

Fri, 03 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फसल की बर्बादी को देख किसानों में वन विभाग के खिलाफ उबाल, प्रदर्शन
हाथियों ने उजाड़ी फसल, किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मीरापुर दक्षिण में जंगली हाथी गन्ने और धान की फसल बर्बाद कर रहे हैं, इससे किसानों में वन विभाग के खिलाफ उबाल है। किसानों ने बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने और हाथियों को खेतों में आने से रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि हाथियों को नहीं रोका गया तो वे आंदोलन करेंगे।
गुरदेव सिंह, जुझार सिंह, बलबीर सिंह, अजीत सिंह, दलवीर, लाला कुंवर सिंह, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, जैल सिंह, राजेंद्र सिंह, लखवीर सिंह, निर्मल कौर का कहना है कि शाम होते ही जंगली हाथी खेतों में घुसकर उनकी फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मगर अधिकारी उन्हें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा की बात बता कर उलझाते आ रहे हैं। किसानों ने जंगली जानवरों से बचाव के लिए एलीफेंट ट्रेंच या सोलर फेंसिंग कराने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा : डीएफओ
डीएफओ एम सेमारन का कहना है कि कार्बेट की सीमा पर क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने के लिए कार्बेट टाईगर रिजर्व के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अमानगढ़ क्षेत्र में एलीफेंट ट्रेंच बनाने संबंधी प्रस्ताव आलाधिकारियों को भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुमोदन तथा धनराशि स्वीकृत होने के बाद तत्काल कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed