फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Sun, 15 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
अमरोहा। सर्वोदय सरस्वती एकेडमी की ओर से छात्र-छात्राओं ने वृक्ष संरक्षण जागरूकता और पॉलीथिन मुक्त वातावरण के संबंध में जागरूकता रैली निकाली। शनिवार को अतरासी रोड स्थित सर्वोदय सरस्वती एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक डीपी सिंह ने कहा कि यदि हमें पर्यावरण को बचाना है, तो तीव्र गति से बढ़ते प्रदूषण को रोकना होगा। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आनेवाली पीढ़ी को एक हरा-भरा वातावरण देना होगा। कहा कि पेड़ों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पॉलीथिन के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पॉलीथिन पार्यावरण आमजन के लिए हानिकारक है। प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पॉलीथिन का उपयोग बंद करना बेहद जरूरी है। इसके बाद प्रबंधक डीपी सिंह, नरेश सिद्धू, ओमवीर सिंह, अनुज कुमार ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में स्लोगन लिखे बैनर, तख्तियां लेकर वृक्ष बचाओ और पॉलीथिन से नाता छोड़ों नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली अतरासी मार्ग से टीपी नगर चौराहा, गांधी मूर्ति तिराहे होते राजकीय मिनी स्टेडियम में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed