{"_id":"5b2bf2aa4f1c1b6d4d8b7d04","slug":"101529606826-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न होने पर नौ को आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न होने पर नौ को आंदोलन की चेतावनी
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान न होने पर नौ से करेंगे आंदोलन
बिजनौर। भाकियू की मासिक पंचायत में इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बाबा महेेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाने पर रोष जताया गया। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर नौ जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
गन्ना समिति प्रांगण में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान कराने, बिजली की जर्जर लाइनों को बदलवाने तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि बिजनौर व चांदपुर शुगर मिल ने अपने कर्मचारी हटा दिए हैं। इससे लग रहा है कि इस साल ये शुगर मिल नहीं चलेंगी। इसके बाद किसान कलक्ट्रेट पहुंचे तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने, बिजनौर-चांदपौुर शुगर मिल में मरम्मत कार्य शुरू कराने, नजीबाबाद शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की गई।
नजीबाबाद की ओर बनाए जा रहे नेशनल हाईवे के लिए पुरैनी गांव के किसानों को उजाड़ने पर 23 जून को नेशनल हाईवे बंद करने की चेतावनी दी गई। गांव भरैरा निवासी दीपक कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, कुलदीप सिंह, अतुल कुमार, विजयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, धर्मेंद्र राणा, होशियार सिंह, दीपक तोमर, संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।