फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   200 मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

200 मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
200 मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
बिजनौर। सामान्य प्रेक्षक विजय बागमारे ने माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश दिए कि नियत समय से पूर्व अपने गंतव्य पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित कर लें ताकि मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से शुरू हो सके। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन संबंधी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्पक्ष और निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक बुधवार को विवेक कॉलेज में आयोजित द्वितीय चरण के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक ग्रहण किया जाए और यदि कोई बात समझ में न आ सकी हो या कोई शंका हो तो उसका मौके पर मास्टर ट्रेनर से समाधान कराना सुनिश्चित कर लें। ताकि मतदान के समय कोई दुशवारी पैदा न होने पाए। यह भी कहा कि चुनाव संबंधी कार्य में योगदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सुनिश्चित कर लें कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री का ही सेवन करेंगे। सख्त हिदायत दी गई कि मतदान कार्य में लगा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी पार्टी या प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा उपलब्ध कराये गए खाद्य पदार्थों आदि का सेवन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
गइस अवसर पर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि 28 मई को नूरपुर में होने वाले उप चुनाव के लिए 351 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को 387 पोलिंग पार्टियों में से दो पारियों में 200 पार्टियों का ईवीएम, वीवी पैट सहित अन्य प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। 24 मई को शेष 187 पोलिंग पार्टियों तथा अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी बताया कि 27 मई को सभी पोलिंग पार्टियां वर्धमान कॉलेज के मैदान से गंतव्यों के लिए प्रस्थान करेंगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी महेशचंद्र समिहत अन्य संधित अधिकारी एवं मतदान कार्मिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed