{"_id":"5b0071474f1c1b334d8b47c6","slug":"101526755655-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को खोजेगा खेल विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को खोजेगा खेल विभाग
Updated Sun, 20 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रतिभाओं के टैलेंट को तराशने के लिए खेल विभाग ने सभी खेलों की जिला स्तरीय लीग कराने का मन बनाया है। इसके लिए विभागीय अधिकारी और कोच नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्य योजना बनाने में जुट गए हैं। प्रत्येक खेल के लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाकर लीग कराई जाएंगी। इससे जहां एक ओर शहरी और ग्रामीण अंचलों में रहने वाले टैलेंटेड खिलाड़ी निकलकर सामने आएंगे, वहीं दूसरी ओर विभिन्न खेल प्रतिभाएं देश-विदेश में धमाल मचाकर जिले का नाम रोशन करेंगी। विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बच्चों पर रहेगा।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में विभिन्न खेलों के करीब सैकड़ों बच्चे प्रेक्टिस करने आते हैं। वर्तमान में फिलहाल सभी खेलों के लिए कोच नियुक्त हैं। एथलेटिक्स के लिए जयवीर सिंह स्थायी कोच नियुक्त हैं, जबकि बैडमिंटन के लिए अरविंदर कौर, कबड्डी के लिए पुष्पेंद्र कुमार, खो-खो के लिए मुकुल कुमार, हॉकी के लिए चित्रा चौहान, वॉलीबाल के लिए अजीत कुमार, क्रिकेट के लिए नागेंद्र कुमार सारस्वत, शूटिंग के लिए सैयद सादिक अनीस संविदा पर तैनात हैं। इन कोच के कुशल निर्देशन में सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिदिन स्टेडियम में प्रेक्टिस करने आते हैं। अधिकांश यह होता है कि कुछ चुनिंदा बच्चे ही नेहरू स्टेडियम तक पहुंच पाते हैं, जबकि भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं यहां तक नहीं पहुंच पाती हैं। अफसरों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं पर हर खेल के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। गांव-गांव जाकर बच्चों की रुचि के अनुसार उनको जिला खेल कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम में बच्चों को हर खेल में कुछ दिनों की ट्रेनिंग देकर लीग के लिए तैयार किया जाएगा। विभिन्न खेलों की लीग के लिए कमेटियां गठित कर खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए जाएंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार विभाग जिला स्तर पर लीग कराने के लिए प्रयास कर रहा है। इसमें सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। सभी आयु वर्ग के समस्त खेलों के खिलाड़ियों को उनकी रुचि के अनुसार प्रतियोगिताएं कराकर टैलेंट देखा जाएगा। उसके बाद बेहतरीन प्रतिभाओं के नाम जिला स्तरीय कमेटी को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर जागरूक करेंगे कोच
खेलों से प्रतिभाओं ढूंढने के लिए कोच गांव-गांव जाकर हर आयु वर्ग के बच्चों को नेहरू स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बच्चों के अभिभावकों के लिए जागरूक किया जाएगा।
प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की मदद की जाएगी
जिलेभर के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट प्राथमिक और जूनियर स्तर के विद्यालयों से भी खेल प्रतिभाएं ढूंढी जाएंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार खेल विभाग के अधिकारी और कोच स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों आदि से स्कूलों में जाकर विभिन्न कक्षाओं आयु वर्ग के बच्चों के रिकार्ड की जानकारी कर योजना को अमली जामा पहनाएंगे।