{"_id":"5ab29f514f1c1bb0758b6a5e","slug":"101521655633-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क ने किया देशभर में नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क ने किया देशभर में नाम रोशन
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिष्क ने नाम किया रोशन
बिजनौर । कनिष्क तोमर ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी में आल इंडिया स्तर पर 52वीं रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
ग्राम इमलिया निवासी संजीव चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र कनिष्क तोमर ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (जेएएम) में जनरल कैटेगरी में 52वीं रैंक प्राप्त की है। यह परीक्षा आईआईटी बॉम्बे की ओर से कराई गई थी। इसके माध्यम से देशभर के सभी 16 आईआईटी में कैमिस्ट्री स्ट्रीम में जनरल कैटेग्री पर 280 छात्रों का चयन होना है। संजीव के मुताबिक कनिष्क की प्रारंभिक शिक्षा हिंदी माध्यम और संचालित नई बस्ती स्थित बाल विद्या निकेतन स्कूल से हुई, जबकि कक्षा छह से 12वीं तक मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के माध्यम से पूरी हुई। वह दिल्ली की किरोड़ीमल यूनिवर्सिटी कॉलेज से बीएससी ऑनर्स और वर्तमान में एमएससी फाइनल ईयर का छात्र है। कनिष्क ने बताया कि उसका उद्देश्य आईआईटी की इंडिया टॉप-3 में परचम लहराकर प्रवेश लेना है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है।