{"_id":"5ab29f3d4f1c1bb9758b6972","slug":"101521655613-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई परीक्षा 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई परीक्षा 26 से
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीवीटी परीक्षा 26 मार्च से होंगी शुरू
बिजनौर । राजकीय आईटीआई की एससीवीटी परीक्षा 26 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता टीम व पुलिस बल मौजूद रहेगा।
प्रधानाचार्य पीपी अत्रि के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा 26 से 31 मार्च तक तथा लिखित परीक्षा दो से 11 अप्रैल तक होंगी। कहा कि कोई भी परीक्षार्थी केंद्र पर प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कुछ न लाए। राकेश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्किल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण की परीक्षा मंडल स्तर पर राजकीय आईटीआई मुरादाबाद में संपन्न हुई। इस परीक्षा में आटोमोबाइल क्षेत्र में कृष्ण कुमार सैनी प्रथम, अखिलेश सिंह द्वितीय, वेल्डिंग सेक्टर में सुमित प्रथम, पंकज द्वितीय व अरुण तृतीय रहे। वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार शर्मा, अनुदेशक प्रेम सिंह, अक्षय श्रीवास्तव, ओमकार सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।