{"_id":"5a5ba2194f1c1b6c268b4683","slug":"101515954713-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने कंबल जला कर बच्चों को दी ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने कंबल जला कर बच्चों को दी ठंड से राहत
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए तन पर ओढे़ कपडे़ जलाए
नगीना। मां जैसा इस दुनिया में कोई नहीं हो सकता है। मां की ममता का कोई मौल नहीं है। इसलिए लोग मां भगवान कहते हैं। नगीना में रविवार की सुबह एक मां ने तन पर ओढे़ कंबल को जलाकर अपने तीन मासूम बच्चों को ठंड से राहत दी। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नगीना में धुमंतू जाति की एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर घूम रही थी। महिला ने बच्चों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरता देख अपने शरीर पर ओढ़ा कंबल उतारा और उसमें आग लगा दी। इससे उसके बच्चों को ठंड से राहत मिली। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह भावविभोर हो गए।