फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेकरी में लगी आग में कार समेत लाखों का सामान जला

बेकरी में लगी आग में कार समेत लाखों का सामान जला

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेकरी में लगी आग में कार समेत लाखों का सामान जला
नूरपुर (बिजनौर)। मोहल्ला रामनगर स्थित एक बेकरी में आग लगने से एक कार सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान बेकरी में रखे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। आग बुझाने की कोशिश में बेकरी मालिक सहित चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर में सरदार सुरेंद्र सिंह की गुुरुनानक नाम से बेकरी है। बुधवार सुबह बिस्कुट आदि बनाने का काम हो रहा था। करीब साढ़े आठ बजे बेकरी में लगे ओवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बेकरी में मौजूद कारीगर सूरज एवं भोले ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई और बेकरी मालिक को सूचना दी। जब तक सुरेंद्र वहां पहुंचा तब तक आग ने वहां रखे गैस सिलेंडरों को भी चपेट में ले लिया। कुछ देर में ही सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। मोहल्ले वालों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, कस्बा इंचार्ज केके मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने के करीब एक घंटा बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय चांदपुर व धामपुर की दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग में बेकरी में खड़ी एक कार, ओवन, चार डीप फ्रीजर, तीन मैदा मिक्सिंग मशीन, आइसक्रीम, चीनी व हजारों रुपये का कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग लगने की शुरुआत में उसे बुझाने के प्रयास में सरदार सुरेंद्र सिंह के अलावा वहां मौजूद प्रिंस, भोले एवं सूरज मामूली रूप से झुलस गए। आग बुझने के एक घंटे तक बेकरी से धुआं निकलता रहा। घने कोहरे के बावजूद दमकल की टीम भी जल्दी ही मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed