फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जलालाबाद में चल रहा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान

जलालाबाद में चल रहा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान

Tue, 09 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में चल रहा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान
जलालाबाद । नगर पंचायत के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की दिल्ली से पहुंची टीम ने समीक्षा की। टीम ने पहले दिन सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। टीम मंगलवार (आज) सफाई व्यवस्था के संबंध में क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से आई टीम में शामिल प्रतिनिधियों मो. हसन, मोहित कुमार, शुभम कुमार, चिरंजीव कुमार ने सोमवार को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान का जायजा लिया। चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी की उपस्थिति में नगर पंचायत की ईओ सीमा वर्मा ने टीम को बताया कि चार जनवरी को क्षेत्र में प्रभावी ढंग से सफाई अभियान शुरू किया जा चुुुका है। जिसके अंतर्गत हरे और नीले रंग के डस्टबिन रखवाए गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जा रही है। दिन और रात के शेड्यूल में सफाईकर्मी लगाने के साथ लोगों को सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत 44 बिंदुओं का निरीक्षण करने पहुंची टीम ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक नदीम अख्तर ने बताया कि मंगलवार (आज) टीम प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों से सफाई को लेकर संवाद स्थापित करेगी। इसके बाद नगर पंचायत के सफाई अभियान की मार्किंग कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed