{"_id":"5a3020a94f1c1b97678c1449","slug":"101513103529-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट खिलाड़ी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर।
जिले की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। दोनों की उपलब्धियों पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी मानव सचदेवा के अनुसार कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह, बिजनौर निवासी शीरीन बचपन से ही क्रिकेट खेलती हैं। मेघना सिंह अंडर 19, अंडर 23 और महिला सीनियर नेशनल में खेल चुकी हैं। वह रेलवे में सेवारत हैं। अब इंडिया ए टी 20 टीम में मेघना का चयन हो गया है। वहीं शीरीन अंडर 19, चार बार यूनिवर्सिटी, दो बार ऑल इंडिया टूर्नामेंट, तीन बार यूपी सीनियर क्रिकेट टीम में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हाल ही में अंबाला में आयोजित टूर्नामेंट में शीरीन ने एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए नाबाद 103 रन बनाए थे और दो विकेट भी लिए थे। दोनों खिलाड़ियों ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। शीरीन ने कहा कि बिना कठिन परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं होता है। इस दौरान नागेंद्र सारस्वत, शाकिब, दिलशाद, काकुल बालियान, विपुल, तुषार सोढी, शुभम, अनुज आदि मौजूद रहे।