फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसे में सकुशल बचे चालक-क्लीनर

हादसे में सकुशल बचे चालक-क्लीनर

Mon, 06 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में सकुशल बचे चालक-क्लीनर
मंडावली। पंजाब जा रहा एक ट्रक बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर लकड़हान नदी रपटे से नदी में गिर गया। हादसे में ट्रक व क्लीनर सकुशल बच गए।
विज्ञापन

शनिवार रात एक ट्रक एचआर 55एम 1537 काशीपुर से पंजाब के लिए चला था। ट्रक में मुर्गी दाना भरा था। ट्रक रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नजीबाबाद से होकर मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से गुजरा। ट्रक जैसे ही गांव जटपुराबौंडा के निकट पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर लकड़हान नदी के रपटे से नदी में गिर गया। हादसे में काशीपुर निवासी ट्रक चालक अख्तर फारूकी एवं क्लीनर सईद अहमद सकुशल बच गए। ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए दिन भर प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed