फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बसपा ने छह नगर पालिका व तीन नगर पंचायत में किए प्रत्याशी घोषित

बसपा ने छह नगर पालिका व तीन नगर पंचायत में किए प्रत्याशी घोषित

Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बसपा ने छह नगर पालिका व तीन नगर पंचायत में किए प्रत्याशी घोषित
बसपा के छह नगर पालिका, तीन नगर पंचायत के प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन


बिजनौर।
बसपा ने जिले की छह नगर पालिका, तीन नगर पंचायत में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने बिजनौर नगर पालिका में सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद पर दांव खेला है।

बसपा जिलाध्यक्ष फरीद अहमद के मुताबिक बसपा ने बिजनौर नगर पालिका की महिला सीट पर पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद, नगर पालिका चांदपुर महिला सीट पर शेख इजमाल की पत्नी नाजिश परवीन, नूरपुर पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर अकरम जमील की पत्नी फरजाना, हल्दौर अनुसूचित जाति सीट पर संदीप कुमार, शेरकोठ पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर वकील अहमद कुरैशी की पत्नी खुर्शीदा खातून, धामपुर सामान्य सीट पर शहजाद अहमद अंसारी, सहसपुर नगर पंचायत महिला पर हाजी इदरीश कुरैशी की पत्नी फरहाना, नगर पंचायत झालू सामान्य से डॉ. रईस अहमद, मंडावर महिला सीट से सखी अलवी की पत्नी बिलकिस अलवी पर दांव खेला है। फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद ने अपने पति के साथ बुधवार को ही सपा छोड़कर बसपा का दामन थामा था। बची छह नगर पालिका नजीबाबाद, नगीना, अफजलगढ़, स्योहारा, किरतपुर, नहटौर, तीन नगर पंचायत बढ़ापुर, जलालाबाद, साहनपुर पर बसपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed