{"_id":"59a70dac4f1c1b53738b47da","slug":"101504120236-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिधिक साक्षरता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिधिक साक्षरता शिविर
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडावली सैदू में आयोजित शिविर में प्राधिकरण के सचिव अपर सीजेएम वीके वासवानी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े के समान होते हैं। हम उनको जैसी प्रवृत्ति में ढालेंगे वे वैसे ही ढल जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता-पिता, शिक्षक भी नए कानून के तहत बच्चों से मारपीट या उन्हें टॉर्चर नहीं कर सकते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा और उनका अच्छा पोषण हम सबका दायित्व है। किशोर बोर्ड के सदस्य पुखराज मलिक ने कहा कि पेड़-पौधों की तरह बच्चों की भी देखभाल एवं संरक्षण होना चाहिए। नायब तहसीलदार रामनयन सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए। किशोर बोर्ड के न्यायमित्र शारिक हुसैन एवं केडी सिंह ने बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी। अधिवक्ता अतीक अहमद, प्रमोद शर्मा, आनंद जिंघाला, देवेंद्र पाल सिंह, सुनील ढाका ने बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधान मंसूर अहमद, पूर्व प्रधान शकील अहमद, उमेश वर्मा, शबनम आदि मौजूद रहे।