फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वर्ल्ड बैंक अधिकारी ने देखी ओडीएफ की हकीकत

वर्ल्ड बैंक अधिकारी ने देखी ओडीएफ की हकीकत

Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक अधिकारी ने देखी ओडीएफ की हकीकत
नूरपुर(बिजनौर)। विश्व बैंक के अधिकारी ने गांव फीना और जुझैला पहुंचकर ओडीएफ की हकीकत को परखा। इस दौरान उन्होंने घरों में बने शौचालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूके से आए विश्व बैंक के अधिकारी मिस्टर जैनी गांव जुझैला एवं फीना पहुंचे और ओडीएफ के तहत बने शौचालयों का निरीक्षण किया। गांव फीना में सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज में हुए स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनपद बिजनौर ओडीएफ में प्रथम स्थान पर है। इसके लिए अधिकारियों ने जनता के सहयोग से सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर लगन के साथ कार्य किया जाए तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। इस दौरान उन्होंने फीना की ग्राम प्रधान ममता राजपूत द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए ओडीएफ टीम की पीठ थपथपाई। सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज राजपूत ने मिस्टर जैनी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण भी किया। खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, एडीओ पंचायत उदयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed