फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मच्छरदानी में सोती महिला की चोटी कटी, ग्रामीणों में दहशत

मच्छरदानी में सोती महिला की चोटी कटी, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मच्छरदानी में सोती महिला की चोटी कटी, ग्रामीणों में दहशत
धामपुुर (बिजनौर)। अब बिजनौर जिले के धामपुर थाने के गांव पाड़ली मांडू में भी चोटी काटने वाले ‘भूत’ पहुंच गया है। मच्छरदानी में चारपाई पर सो रही एक महिला की किसी साये ने चोटी काट डाली। गांव में चोटी काटने की घटना से लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव पाड़ली मांडू के टीकम सिंह प्रजापति ने बताया कि गांव में उनका संयुक्त परिवार है। मामला सवेरे पांच बजे का है। जब परिवार के सभी लोग सोए थे, तो उनके छोटे भाई नरेश की पत्नी पुष्पा अचानक डर गईं। पुष्पा के पास कुछ दूरी पर पुष्पा की जेठानी सो रही थी। पुष्पा की डर की वजह से जब चीख निकली तो परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। पुष्पा ने बताया कि उसे ऐसा लगा कि कोई आदमी कुर्ता और पजामे में उसके पास खड़ा है, लेकिन प्रयास करने पर वह उसका चेहरे नहीं देख सकी। जब उसे शोर मचाया तब उसके पास दूर तक कोई भी नहीं था। परिवार के लोगों ने बताया कि तब तक किसी को पता नहीं लगा कि उसकी चोटी कटी है और उसकी मच्छरदानी लगी चारपाई पर ही रखी है। परिवार में इस मामले को लेकर काफी देर तक शोरशराबा होता रहा। मामला शांत होने के बाद परिवार के सभी लोग काम से लग गए और परिवार के महिलाओं ने घर की सफाई शुरू कर दी है। इस दौरान जब पुष्पा घर में झाड़ू लगा रही थी तो उसके अपने बालों के कटे होने का आभास हुआ। उसने जाकर देखा तो उसके कटे बाल बिस्तर पर रखे हैं। तब से पुष्पा सदमे में है। परिवार के लोगों का कहना है कि भूतप्रेत आदि को नहीं मानते हैं। पता नहीं फिर भी ऐसे कैसे हो गया। ग्रामवासियों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। गांव में घटना को लेकर विशेषकर महिलाओं में दहशत है। लोगों ने ऐसे भूतप्रेत का साया करार देते हुए सतर्कता बरतने का एक-दूसरे को सुझाव दिया है। कुछ लोगों ने साये से निपटने के लिए गांव में देवी देवताओं को प्रसन्न करने को देवी यज्ञ कराने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, सीओ सुशील कुमार का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिलहाल वह टीम को गांव में भेजकर जांच करा रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed