फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100 mm of rain in the morning, sunshine in the afternoon

Bijnor News: सुबह खूब हुई बारिश, दोपहर को निकली धूप

Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
100 mm of rain in the morning, sunshine in the afternoon
बिजनौर में बैराज रोड़ पर तेज हवा और बारिश से गिरा पेड़।
-बृहस्पतिवार को जनपद में 100 एमएम बारिश मापी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बृहस्पतिवार सुबह जनपद में जमकर बारिश हुई, जिससे खेत जलमग्न हो गए। वहीं शहर के मोहल्लों में जलभराव से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
बृहस्पतिवार को जनपद में 100 एमएम बारिश मापी गई। वहीं तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना हो गया है। ये बारिश गन्ना, धान और पशुचारे आदि फसलों के लिए लाभकारी है, मगर खेतों में पानी भरने से पछेती गन्ना फसल को नुकसान होगा। इसके अलावा शहर के कुछ मार्गों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण किरतपुर रोड पर आदर्श नगर, चंद्रलोक, सेंटमैरी चौराहे के पास बारिश से जलभराव हो गया। खासकर पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश से कई मकान व दीवारे गिर गई हैं। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।



-सांसद मलूक नागर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
फोटो
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी व बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद मलूक नागर ने बृहस्पतिवार को मंडावर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। वहां सांसद मलूक नागर ने ग्रामीणों के हालचाल पूछे और उनकी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान के लिए प्रशानिक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था के हर इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed