{"_id":"5f0755918ebc3e63785ede7c","slug":"100-bigha-land-will-be-administered-by-consternation-nazibabad-news-mrt4904481135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान की घोषणा पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान की घोषणा पर धरना समाप्त
विज्ञापन
नांगलसोती के उत्तम शुगर मिल पर धरना सभा में बोलतीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान की घोषणा पर धरना समाप्त
नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ के हस्तक्षेप के बाद चीनी मिल द्वारा 10 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान की घोषणा पर बरकातपुर चीनी मिल पर चल रहा बेमियादी धरना समाप्त हो गया।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू लोक शक्ति की ओर से आठ दिन से चल रहा धरना बृहस्पतिवार को समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने चीनी मिल द्वारा जिला प्रशासन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मिल द्वारा गन्ना भुगतान करने, चीनी और एथनॉल की बिक्री के अनुसार गन्ना मूल्य भुगतान जारी रखने की किसानों को जानकारी दी। भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह, पद्म सिंह, सतवीर सिंह, रामकुुमार, अवनीश कुमार, नरेश कुमार, शीशपाल की उपस्थिति में गन्ना प्रबंधक विश्वास राज ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह की उपस्थिति में प्रधान प्रबंधक नरपत सिंह की ओर से डीएम के शेेड्यूल के अनुसार सात करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल करने और जीएम द्वारा तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान बृहस्पतिवार को जारी किए जाने की घोषणा की। एसडीएम संगीता ने चीनी मिल जीएम द्वारा निर्धारित शेड्यूल से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान दिए जाने पर भाकियू लोक शक्ति से धरना समाप्त करने को कहा। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह ने मिल प्रशासन के गन्ना मूल्य भुगतान के आश्वासन के बाद आठ दिन से चला आ रहा अनिश्चित कालीन धरना समाप्त कर दिया।
भुगतान के प्रति गंभीर है मिल प्रशासन: जीएम
नजीबाबाद। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रधान प्रबंधक नरपत सिंह ने बताया कि डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देशानुसार चीनी, एथनॉल तथा अन्य स्त्रोतों से चीनी मिल से मिलने वाली धनराशि से शेड्यूल के अनुसार किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया। चीनी मिल को सरकार द्वारा 90 करोड़ रुपये चीनी, 18 करोड़ रुपये उप्र पावर कॉरपोरेशन को भुगतान करना है। 90 लाख लीटर एथनॉल का स्टॉक है। उन्होंने किसानों का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान जल्द से जल्द करने के प्रयास जारी रहेंगे।

नांगलसोती के उत्तम शुगर मिल पर धरने को संबोधित करतीं एसडीएम संगीता।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन