फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 year old boy found trapped in bushes on the banks of the canal

Bijnor News: नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला 10 साल का बालक

Tue, 10 Dec 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 year old boy found trapped in bushes on the banks of the canal
संवाद न्यूज एजेंसी शेरकोट । थाना क्षेत्र में हरेवली मार्ग पर सोमवार को 10 वर्षीय के बालक अभिषेक पोषक नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने बालक को नहर से बाहर निकाला। मामले की जांच की तो पता चला कि पिता उसे यहां छोड़कर गए है। पुलिस ने बालक को बाल कल्याण समिति बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह बालक का एक पैर नहर के पानी में लटका था और वह दूसरे हाथ में झाडियों को पकड़ अपनी जाने बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया। केवल यही बताया कि उसके पिता का नाम दीपक है। पिता उसे यहां पर छोड़कर चले गए। कहां गए, उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि बालक अभिषेक थाना क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद का निवासी है। उसके पिता दीपक करीब 12 साल पहले हाफिजाबाद से अपने घर की जमीन जायदाद आदि बेचकर पहाड़ों पर काम करने के लिए चले गए। वह अब वहीं पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक अभिषेक यहां पर कैसे आया, पुलिस इसका पता लगा रही है। बालक के पिता का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। एएसपी ने बताया कि फिलहाल बालक को बाल कल्याण समिति बिजनौर भेजा गया है। बालक अभिषेक के नगीना थाना क्षेत्र के गांव कोट कादर निवासी नाना हरस्वरूप सिंह को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed