फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 injured in a road accident, three critical

सड़क हादसे में 10 जवान घायल, तीन गंभीर

Mon, 24 Oct 2016 12:06 AM IST
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 injured in a road accident, three critical
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा सेना का वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 10 जवान घायल हो गए। इनमें से तीन जवानों के गंभीर चोटें आईं। सैनिकों के घायल होने की खबर से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देहरादून से धारचूला (पौड़ी गढ़वाल) जा रहा सेना का वाहन रविवार सुबह हरिद्वार-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद में साहनपुर के निकट पलट गया। तेज रफ्तार सेना का वाहन पलटने से स्पेशल फ्रंटियर फोर्स वन आर्चर   के करीब 10 जवान घायल हो    गए। सेना का वाहन पलटने की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया।  थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव, एसआई ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घायलों सैनिकों को उपचार के   लिए पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मेजर एनएस बाठ के नेतृत्व में धारचूला जा रहे घायल सैनिकों        में महेंद्र अधिकारी, विजय कोइराला, तरायण पंथी, संत बहादुर खंडूरी, वीरेंद्र टंडन, सरोज सृष्ट, जंगबहादुर, प्रेम शर्मा शामिल हैं। इनमें महेंद्र अधिकारी, तरायण पंथी और विजय कोइराला को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को नजीबाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून सैनिक अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

मेजर एनएस बाठ ने पुलिस को बताया कि अचानक एक   वाहन सामने आने के कारण सैनिकों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना   मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा पूजा हॉस्पिटल पहुंचे।  स्पेशल फ्रंटियर फोर्स की ओर से घटना  की तहरीर नजीबाबाद थाने   को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed