{"_id":"60fb068c8ebc3e58625865a7","slug":"10-bed-kovid-hospital-ready-for-children-dhampur-news-mrt5487182141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए 10 बेड का कोविड अस्पताल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए 10 बेड का कोविड अस्पताल तैयार
विज्ञापन

धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से धामपुर के दस बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य को अब बच्चों के लिए कोविड अस्पताल बना दिया गया है। ऐसा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया है।
सीएचसी अधीक्षक डा. ओपी यादव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रशासन की ओर से धामपुर में 10 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया था। अस्पताल को संचालित करने के लिए धामपुर चीनी मिल का ज्यादा योगदान रहा। मिल के यूनिट हैड एमआर खान ने अस्पताल को अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया। अस्पताल में कोई संक्रमित न आने के कारण अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चा कोविड अस्पताल बना दिया गया है। व्यवस्था के तहत आठ-आठ घंटे के अंतराल से स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। अन्य संक्रमित लोगों को बिजनौर जिला अस्पताल भेजा जाएगा।