{"_id":"67b37f7cd448f9d62f05c492","slug":"0238-appeal-not-to-sow-sugarcane-variety-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-143245-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 0238 गन्ना प्रजाति न बोने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 0238 गन्ना प्रजाति न बोने की अपील
Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा। सोमवार को चीनी मिल स्योहारा की कुरी फार्म पर एक वृहद गोष्ठी मे को. 238 के जनक पद्मश्री डाॅ. बक्शीराम ने किसानों से को. 238 प्रजाति के स्थान पर को. 118, को. 15023, को. लख 14201 की बुवाई करने की अपील की व जलभराव वाले क्षेत्र में को. 98014 की बुवाई करने को कहा।
उन्होंने किसानों को बताया कि 5009 नाम की प्रजाति का बीज कभी भी कृषकों को वितरित नहीं किया गया, इसके नाम पर 5011 प्रजाति का गन्ना बोया गया है जो कि सामान्य प्रजाति है। उन्होंने कहा कि को. 118 की बुवाई करते समय बीज के ऊपर केवल 2 इंच मिट्टी ही डाले, और इस प्रकार बनी नाली को जून तक बना रहने दे। यदि 2 इंच मिट्टी डालने से नमी कम हो रही हो तो गूल में हलका-हलका पानी दें। को. 15023 प्रजाति के गन्ने कि बुवाई में पोटाश की मात्रा 25-30 किग्राम प्रति एकड़ बुवाई पर अवश्य डाले। चोटी बेधक की प्रथम पीढ़ी की रोकथाम हेतु मार्च माह में ग्रसित गन्नो को जड़ के पास से काट कर पशुओं को चारे में खिला दे और मई के अंतिम सप्ताह में कीटनाशक को 150 मिली मात्रा को 200 लीटर पानी में मिलाकर जड़ के पास ड्रेचिंग करें।
गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह, मिल के अधिसासी उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, उपाध्यक्ष गन्ना प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष गन्ना अरविंद सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंंद्र नाथ सहाय, सचिव प्रदीप शर्मा, व मितुल कुमार, राहुल चौधरी, देवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।