फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youths will get a sports platform from a 4.92 crore indoor mini stadium

Bhadohi News: 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम से युवाओं को मिलेगा खेल मंच

Sat, 11 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youths will get a sports platform from a 4.92 crore indoor mini stadium
जीआईसी ग्राउंड में इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे। संवाद
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चार करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम का ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने भूमि पूजन किया। खेल मैदान में प्रकाश के लिए हाईमास्ट लाइट और शहीद स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को आधुनिक खेल मंच मिलेगा। जहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके वह देश और विदेश में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कहा कि 1889 में स्थापित इस विद्यालय की गरिमा को और बढ़ाने के लिए यह मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है, जो कॉलेज के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। उन्होंने प्रधानाचार्य आलोक तिवारी से कहा कि उक्त विद्यालय के विकास का प्रस्ताव बनाकर दें उसका विकास कराया जाएगा। सूबे की 403 विधानसभाओं में इकलौते ज्ञानपुर में दो पक्का पुल स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जो विकास कार्य 50 साल में नहीं हुए वह पांच साल के अंदर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में ज्ञानपुर विधानसभा में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्यामदास गुप्ता, भाजपा के पूर्व महामंत्री रमेश पांडेय, सभासद विजय बिंद, चेयरमैन ग्रामीण विकास बैंक विजय बहादुर सिंह ने सरकार के विकास कार्य को गिनाया। संचालन गोरेलाल पांडेय ने किया। इसके पूर्व अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोपीगंज जितेंद्र गुप्ता, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, विभूति तिवारी, रामविलास मिश्र, सभासद रमेश पासी, नागेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed