{"_id":"5dbdbbb28ebc3e93de126e74","slug":"youth-trapped-in-trap-death-bhadohi-news-vns4922561174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल में फंसा युवक, दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाल में फंसा युवक, दम घुटने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव में शुक्रवार शाम को वरुणा नदी में मछली मारने आए जौनपुर के कटौना गांव निवासी युवक की जाल में फंसने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव उतराया मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वरुणा नदी पर स्थित नरहरपुर घाट भदोही और जौनपुर की सीमा पर स्थित है। यहां मछली मारने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार शाम को मछली मारने के उद्देश्य से एक युवक अंदर घुसा, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह वहां फैलाए गए जाल में चला गया। जाल इतनी लंबी थी कि उसमें से वह युवक निकल नहीं पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक जब घरवाले इंतजार करने के बाद समझ नहीं पाए तो उसका पता लगाने घाट पर पहुंचे। यहां चप्पल और कपड़े देखकर लोग आशंकित हो गए। खोजबीन करने पर जाल में युवक का शव फंसा मिला। उसकी शिनाख्त जौनपुर के रामपुर थानाक्षेत्र के कटौना गांव निवासी कन्हैया सिंह (35) पुत्र राम सूरत सिंह के रूप में पहचान हुई। मृतक चार भाइयों में चौथे नंबर पर था। बताया जाता है कि उसके बड़े भाई भंगूर सिंह की पांच साल पूर्व इसी घाट पर पानी में डूबने से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।