फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth protest against dirt in sports ground

खेल मैदान में गंदगी के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2020 03:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Youth protest against dirt in sports ground
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में फैली गंदगी को लेकर युवाओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मैदान के सामने ही पुलिस लाइन है। यहां 112 वाहन हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थल को गंदा करने वालों पर ध्यान नहीं जाता। इससे प्रतिदिन सुबह योग करने, टहलने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग योग करते हैं। सुबह नौ बजे के बाद छात्र-छात्राएं क्रिकेट आदि खेलते हैं। प्रतिदिन शाम ढलने पर मैदान में बड़ी संख्या में नशेड़ी एकत्रित हो जाते हैं। शराब और बीयर पीकर बोतल संग गंदगी वहीं फेंक देते हैं। इससे सुबह योगा और टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई न होने से कभी कभार बोतलों के टूटे शीशे पैर में लग जाता है। प्रदर्शन करने वालों में सुजीत गुप्ता, अंकित त्रिपाठी, प्रभात धनगर, योगेश पाल, दिलवर अली, दिनेश कुमार मौर्य, गुड्डू गुप्ता, महेश गुप्ता, गुड्डू रावत, समर बहादुर पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed