फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth injured in attack with rod, case registered

Bhadohi News: रॉड से हमले में युवक घायल, केस दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in attack with rod, case registered
भदोही। कोतवाली के नईबाजार डोमनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात में मनबढ़ युवकों ने बाइक सवार युवक पर रॉड और ईंट पत्थर से हमलाकर घायल कर दिया। घायल सुजीत सिंह का उपचार एमबीएस अस्पताल में कराने के बाद रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहा था कि तीन युवकों ने उसे रोक कर हमला किया। घायल के परिजनों का आरोप है कि लाठी, डंडे और ईंट के साथ लोहे के रॉड से भी हमला किया। घायल अवस्था में पहले सुजीत को नगर के राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इस समय उपचार बीएचयू में हो रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि घायल के पिता सुनील सिंह की तहरीर पर मर्दनपुर के विवेक यादव, विशाल यादव व प्रिंस यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना का कारण पता नहीं लग सका है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को प्रयास किया लेकिन वे फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed