फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies in front of private Kovid hospital

निजी कोविड अस्पताल के सामने युवक की मौत-संशोधित

Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in front of private Kovid hospital
ज्ञानपुर। दो दिन पूर्व शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सात निजी अस्पतालों को कोविड-19 का दर्जा देकर महामारी से पीड़ित मरीजों की जान बचाने का सख्त निर्देश दिया है। इसके बावजूद निजी अस्पताल संचालक बेड और ऑक्सीजन की कमी बताकर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुबह मिश्रपुर-मिर्जापुर निवासी तौहीद आलम (34) ने उस समय दम तोड़ दिया, जब परिजनों के गिड़गिड़ाते रहने के बाद भी अस्पताल में उनको भर्ती नहीं किया जा सका। इसके बाद रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि तौहीद की तबियत भोर में ज्यादा खराब हो गई। किसी तरह सुबह होने पर रिजर्व वाहन से उन्हें भदोही नगर लेकर पहुंचा गया। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग नौ बजे निजी अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों ने कहा कि उनके यहां न तो बेड खाली है न ही ऑक्सीजन है। लिहाजा तौहीद को कहीं अन्यत्र ले जाएं। वहीं सड़क पर टहल रहे लोगों से जानकारी लेकर दूसरे निजी अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के लिए खून ले लिया गया और रिपोर्ट तीन घंटे बाद देने की बात कही गई। इस दौरान विलंब होने पर कर्मचारियों के पैर पकड़कर तौहीद के परिजनों ने इलाज के लिए गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं किया गया। इस बीच तौहीद ने निजी अस्पताल के बाहर ही दम तोड़ दिया। मौत होने पर परिजन शव लेकर मिश्रपुर लौट गए। मरीज के साथ आए मोहम्मद आलम, जावेद अली, टीपू, जावेद ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार इस तरह की लापरवाही होने पर डीएम और सीएमओ को जिम्मेदार ठहराने की बात कह रही है, दूसरी तरफ से सरकारी से लेकर निजी कोविड अस्पतालों तक में तैनात कर्मचारी, नोडल अधिकारी मरीजों का दर्द नहीं समझ रहे हैं। निजी कोविड अस्पताल भदोही के नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर चंद्रशेखर ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed