फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies after being hit by a train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 16 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
मोढ़। उत्तर रेलवे के बदलीपुर-बनकट फाटक के पास सोमवार की रात ट्रेन से कटकर महेश सोनी (30) निवासी चकचंदा की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार की रात में महेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद वह घर से निकल गया। सुबह शौच करने गए लोगों ने ट्रैक के किनारे सिरकटी लाश देखी तो परेशान हो गए। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। महेश की एक वर्ष की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed