{"_id":"66444d9e0edff9f20c009a07","slug":"youth-died-in-road-accident-during-going-to-attend-wedding-in-bhadohi-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दोस्त के साथ बाइक से भाई की बरात में जा रहा था युवक, हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दोस्त के साथ बाइक से भाई की बरात में जा रहा था युवक, हादसे में चली गई जान
Wed, 15 May 2024 11:22 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 15 May 2024 11:22 AM IST
सार
भदोही में बरात जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के समय उसका दोस्त साथ में था, लेकिन उसे घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। बरात जा रहे अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद बरात जा रहे लोग रुके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के पास सड़क दुर्घटना मे कांता गौतम के पुत्र दीपक गौतम (33) निवासी कुढ़वा सुरियावां की मौत हो गई। वह वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से रघुरामपुर जा रहा था।
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के अनुसार कुढ़वा सुरियावां निवासी मल्लू गौतम के बेटे की बरात रघुरामपुर आई थी। बरात में शामिल होने के लिए उनका भतीजा दीपक कुमार गौतम गांव के एक युवक के साथ बाइक से आ रहा था। रास्ते में सुभाष नगर में खड़े अज्ञात वाहन में बाइक टकरा गई। जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बरात में आ रहे कुछ अन्य लोगों की नजर पड़ी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। दीपक दो भाइयों में बड़ा था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
मृतक के दो पुत्र हैं। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बाइक से उसके साथ आ रहा युवक उसे घायलावस्था में छोड़ कर चला गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन