फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth arrested for creating ruckus in bank, arrested

बैंक में हंगामा,युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for creating ruckus in bank, arrested
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा में शनिवार को हंगामे के मामले में पुलिस ने रविवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बैंक में ऋण के लिए पहुंचे युवक पर आरोप है कि वह नशे की हालत में बैंक कर्मियों से दुर्व्यवहार कर रहा था। गिरफ्तार युवक ने बिचौलिए पर लोन का तीन लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया। कोतवाली में दी गई तहरीर में बैंक प्रशासन का आरोप लगाया कि बलापुर निवासी आशीष कुमार दूबे शनिवार की शाम बैंक में ऋण के लिए पहुंचा। नशे की हालत में बैंक के अंदर पहुंचे युवक ने कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हुए हंगामा किया। युवक का आरोप है कि एक साल पहले उसने पांच लाख रुपये ऋण स्वीकृत कराया था। इसमें से उसे अब तक मात्र दो लाख ही मिले हैं, शेष तीन लाख रुपये बिचौलिए हजम कर गए। इसी की जानकारी लेने बैंक पहुंचा था। लेकिन बैंक कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि तीन लाख रुपये न देने का आरोप बेबुनियाद है। युवक ने जिस उद्देश्य से ऋण लिया था, उसको पूरा नहीं किया। इसलिए शेष धनराशि उसे नहीं दी गई। ऋण आडिट कार्य में ऋण उद्देश्यों के पूरा होने पर ही पूरी धनराशि हस्तांतरित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed