फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Your one unit of blood donation can save the lives of four people

आपके एक यूनिट रक्तदान से बच सकती है चार लोगों की जिंदगी

Mon, 25 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Your one unit of blood donation can save the lives of four people
भदोही। कारगिल विजय दिवस का नाम जेहन में आते ही हम भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। एक बार फिर कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। हमेशा की तरह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 26 जुलाई को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर में आप भी आएं और रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाएं।
विज्ञापन

रक्तदान ऐसा दान है जो न केवल देश के बलिदानियों को याद करने का मौका देता है बल्कि खून की कमी से जूझ रहे किसी की जान बचाने का अवसर भी प्रदान करता है। इसलिए यह अवसर हांथ से न जाने दें। मंगलवार को सुबह नौ बजे से शिविर में पहुंचें और रक्तदान करें। उस दिन जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम भी वहां मौजूद रहेगी। नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के डॉ. वीके मौर्य ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की भ्रांतियां रहती हैं, जिसे मन से निकाल देना चाहिए। रक्तदान का सेहत पर विपरित प्रभाव नहीं पड़ता है। कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। दो बार रक्तदान करने के बीच तीन महीने का अंतर होना चाहिए। डाक्टर ने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है जिसमे रक्तदाता को किसी दूसरे की जान बचाने का अवसर मिलता है। इसलिए जरूरी है कि खुद रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में लायंस क्लब का भी रहेगा सराहनीय योगदान
भदोही। इस बार कारगिल दिवस पर रक्तदान शिविर में लायंस क्लब का भी सराहनीय योगदान रहेगा। लायंस क्लब भदोही वरुणा के सदस्य और पदाधिकारी लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब खुद भी रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है। लेकिन कारगिल दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में सहयोग होगा। क्योंकि रक्तदान के लिए यह मायने नहीं रखता कि यह कहां हो रहा है या कौन शिविर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस आजीवन हम सबमें देश प्रेम की भावना जगाता रहेगा। कारगिल विजय की याद में हम सबको रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए। उधर, आठ बार रक्तदान कर चुके क्लब के सेक्रेट्री रमेश पुरोहित ने कहा कि आठ बार रक्तदान करने के बाद कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। मैं जब रक्तदान कर रहा होता हूं तो यह सोच लेता हूं कि यदि मेरे दिए हुए रक्त से किसी की जान बच गई तो मैं अपने जीवन को सफल समझूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed