फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man taking bath in Ganga drowned, search continues

गंगा स्नान कर रहा युवक डूबा, खोज जारी

Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Young man taking bath in Ganga drowned, search continues
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के लखनपुर भदराव गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे गंगा स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर हाल खराब है। भदरांव गांव निवासी शिवम सिंह (20) पुत्र गोकरन सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई से गांव आया था। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शिवम अपने दो अन्य दोस्तों शुभम एवं अंशुमान सिंह के साथ स्थानीय गंगा घाट पर स्नान करने गया था। तीनों साथी गंगा में स्नान कर रहे थे कि नहाते समय शिवम अचानक गहरे पानी में चला गया । उसे डूबता देख शुभम और अंशुमान बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और शिवम गहरे पानी में डूब गया। जिससे घाट पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। बताते हैं कि शिवम अपने पिता के साथ मुंबई में रहकर गैरेज चलाता था। वह एक सप्ताह पूर्व मुंबई से गांव आया था। दो भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। घर में मां सहित बहनों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर थानाध्यक्ष कोइरौना जयप्रकाश यादव, चौकी इंचार्ज कटरा अविनाश त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गंगा में डूबे युवक की खोज में स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं। देर शाम उसका शव बरामद कर लिया गया। गांव के धीरज सिंह, विवेक तिवारी, अनुपम पांडेय, राहुल सिंह आदि ने दु:ख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed