{"_id":"6a8b58c31ed2bb24db08c5e5","slug":"young-man-returning-with-vegetables-dies-after-falling-into-a-well-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147617-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सब्जी लेकर लौट रहे युवक की कुएं में गिरने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सब्जी लेकर लौट रहे युवक की कुएं में गिरने से गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के झींगुरपुर गांव की बिंद बस्ती में शनिवार रात साढ़े आठ बजे सब्जी लेकर घर लौट रहे रमेश बिंद (40 ) की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
वह पगडंडी के रास्ते घर जा रहे थे। घटना असनाव पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद मौके पर रेस्क्यू टीम न एंबुलेंस पहुंची। इससे रमेश को समय रहते अस्पताल नहीं ले जाया जा सका।
पत्नी सितारा देवी के मुताबिक रमेश शनिवार शाम को असनांव बाजार सब्जी लेने के लिए गए थे। करीब 8:30 बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। पगडंडी के रास्ते जाते समय पैर फिसलने से वह बाभनौटी-ज्ञानपुर मार्ग के किनारे स्थित पुराने कुएं में गिर गए। ग्रामीण साधु बिंद ने बताया कि कुएं में पहले मशीन चलती थी। मशीन कई साल से बंद है। रात करीब 8:32 बजे 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी थी। काफी देर तक न तो रेस्क्यू टीम पहुंची और न ही एंबुलेंस। इस बीच असनांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीण लल्लन बिंद कुएं में उतरे और करीब 10 मिनट के प्रयास के बाद रमेश को रात करीब 9:40 बजे कुएं से बाहर निकाला। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर परिजन और ग्रामीण निजी वाहन से रमेश को भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस पहुंच जाती तो रमेश की जान बच जाती।
विज्ञापन
रमेश के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़े पुत्र आकाश (20) और विकास (17) सूरत में साड़ी मशीन चलाने का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर रामसरीख गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।