फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man falls fodder cutting machine deadly Death in bhadohi

दर्दनाकः चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, चारा काटने वाली मशीन में गिरा युवक; मौत

Thu, 21 Mar 2024 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 07:29 PM IST
सार

Bhadohi News: पुआल काटने वाली चारा कुट्टी मशीन लगाकर पंचायत भवन के समीप चारा काट रहा था। बताया जा रहा है कि चारा कुट्टी मशीन के ऊपरी हिस्से पर लगा सेफ्टी ढक्कन, जो मशीन का ही एक हिस्सा हो, वह अचानक खुल गया। इसे ठीक करने के लिए वह आगे बढ़ा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
young man falls fodder cutting machine deadly Death in bhadohi
अनिल कुमार बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर गांव में गुरुवार की सुबह पैर फिसलने के कारण चारा काटने वाली मशीन में गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वीरमपुर गांव निवासी अनिल कुमार बिंद (36) निजी ट्रैक्टर चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। गुरुवार की सुबह वह ट्रैक्टर में पुआल काटने वाली चारा कुट्टी मशीन लगाकर पंचायत भवन के समीप चारा काट रहा था। बताया जा रहा है कि चारा कुट्टी मशीन के ऊपरी हिस्से पर लगा सेफ्टी ढक्कन, जो मशीन का ही एक हिस्सा हो, वह अचानक खुल गया। इसे ठीक करने के लिए वह आगे बढ़ा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन में गिर गया।
विज्ञापन


मशीन में लगी धारदार गड़ासी और ब्लेड से उसके सर और पेट के हिस्से में बुरी तरह से चोट लग गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उपस्थित एक अन्य व्यक्ति ने जब देखा तो तत्काल मशीन बंद की और उन्हें उसमें से निकालकर आनन-फानन में निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामनगीना यादव मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर में हुए हादसे के बाद मृतक अनिल कुमार बिंद (36) की पत्नी चंदा देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। उसकी करुण चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो गई। बच्चे भी अपने पिता के होने के गम में बेसुध पड़े हुए थे। मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है। सभी नाबालिग है। खुशबू (13), खुशी कुमारी (11), विशाल कुमार (8) और अंकिता कुमारी की उम्र 5 साल है। इन सभी के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक दो भाई थे। बड़ा भाई मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed