Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man dies after crashing into a divider while on his way to bring his wife home

Bhadohi News: पत्नी की विदाई कराने निकले युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत

Tue, 18 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after crashing into a divider while on his way to bring his wife home
ऊंज। थाना क्षेत्र के सूफीनगर में डिवाइडर से टकराकर गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट रोड स्थित फलाहारी बाबा निवासी संदीप बिंद (30) की मौत हो गई। रविवार की शाम वह पत्नी की विदाई कराने के लिए बाइक से अपने ससुराल कोइरौना जा रहा था। संदीप रविवार को ही मुंबई से गांव आया था। उसी दिन वह पत्नी को लेने ससुराल के लिए निकला। जैसे ही वह सूफीनगर के पास पहुंचा, अचानक आंख में कुछ चला जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल कोइरौना अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था। उसकी शादी इसी वर्ष मई माह में हुई थी। वह अपनी मां के साथ मुंबई में रहकर काम करता था। उसके पिता आंखों से देख नहीं पाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों मुंबई में रहते हैं और सूचना मिलते ही गांव के लिए रवाना हो गए। परिवार में संदीप की एक बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। संदीप पत्नी की विदाई के बाद उसी दिन मुंबई लौटने की योजना बना रहा था, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। थानाध्यक्ष ऊंज श्यामबहादुर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed