फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man died on road accident in bhadohi

Bhadohi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मातम में बदलीं खुशियां, भाई की बारात में नहीं पहुंच सका, मचा कोहराम

Wed, 15 May 2024 11:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 May 2024 11:00 PM IST
सार

Bhadohi News: युवक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र हैं। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बाइक से उसके साथ आ रहा युवक उसे घायलावस्था में छोड़ कर चला गया था।

विज्ञापन
young man died on road accident in bhadohi
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से रघुरामपुर जा रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कुढ़वा सुरियावां निवासी मल्लू गौतम के बेटे की बारात रघुरामपुर आई थी। बारात में शामिल होने के लिए उनका भतीजा दीपक कुमार गौतम (33) गांव के एक युवक के साथ बाइक से जा रहा था। वह सुभाष नगर पहुंचा था कि रास्ते में उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े वाहन में पीछे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


बारात में आ रहे कुछ अन्य लोगों की नजर पड़ी तो आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। दीपक दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed