{"_id":"66dfeb5e4358aadbeb0e822b","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-after-dispute-with-wife-in-bhadohi-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया सुसाइड: शराब पीकर पहुंचा था घर, विरोध पर पत्नी से हुआ विवाद; फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया सुसाइड: शराब पीकर पहुंचा था घर, विरोध पर पत्नी से हुआ विवाद; फंदे से लटककर दे दी जान
Tue, 10 Sep 2024 12:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर पासी बस्ती में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदि था। बीते तीन दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। इसी को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
मामदेवपुर के पासी बस्ती निवासी संजय सरोज का (28) पुत्र मनीष सरोज की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक साल की बच्ची भी है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आजीविका चला रहा था। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों से वह ई-रिक्शा चलाने नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
मृतक के पिता के अनुसार वह शाम को अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए निकलता और शराब पीकर घर आता था। दिनभर वह घर पर ही पड़ा रहता था। सोमवार की रात भी जब वह शराब पीकर घर लौटा तो उसका पत्नी पूजा के साथ विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर वह घर के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कुछ हलचल नहीं होने पर परिवार वालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा पीटा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक पंखे के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
