फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   yong mand died accident in bhadohi two cars high speed entered shop six people injured

UP : लोगों को रौंदती हुई दुकान में घुसी दो कार, तड़पकर थम गईं इकलौते बेटे की सांसें, छह लोग घायल; मचा कोहराम

Sun, 02 Feb 2025 07:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर भदोही कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था, जहां एक युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
yong mand died accident in bhadohi two cars high speed entered shop six people injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरोई बाजार में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही दो कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। इससे दुकान में बैठा बीटेक का छात्र शिवम गुप्ता (19) निवासी सरोई गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन




कार में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना से करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरोई निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की बाजार में किराना की दुकान है। रविवार की सुबह उसका बेटा शिवम दुकान खोलकर प्रतिदिन की तरह बैठ गया। इसी दौरान भदोही से औराई की तरफ जा रही दो कार दुकान एवं पास के मकान में घुस गईं। सिर और सीने में अधिक चोट लगने से शिवम गुप्ता की मौत हो गई। वह मिर्जापुर के एक कॉलेज में बीटेक का छात्र था। 
विज्ञापन


शिवम अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं, दूसरी ओर कार में सवार दुलमदासपुर निवासी रेहान अंसारी (21), बाबी (20), इरफान (19), टाइप (18) घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें रेहान के दोनों पैर टूट गए हैं। दूसरे चार पहिया में सवार जम्मू कश्मीर निवासी आशिया (38) और मुफ्ती सवाद (41) घायल हो गए। दोनों जम्मू कश्मीर बैंक के कर्मचारी हैं।




खबर मिलने पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, कोतवाल अश्वनी कुमार त्रिपाठी और राजपुरा चौकी प्रभारी बृजेश राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेसीबी से दोनों कार को थाने लेकर गए। सीओ एके मिश्रा ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed