फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yoga camp

पटेल जयंती पर योग शिविर

Thu, 31 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Yoga camp
चौरी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को फिट इंडिया के अंतर्गत भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने छात्र-छात्राओं के बीच योग कक्षा चलाकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने की सीख दी। उन्होंने बच्चों की हाइट साइट और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खड़े होकर के करने वाले योगासन ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, पादहस्तासन, सूर्य नमस्कार के अलावा बैठकर किए जाने वाले मंडूकासन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन आदि करने के तरीके बताए। साथ ही बच्चों की एकाग्रता और उनका आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका प्राणायाम आदि बताया। उन्होंने परीक्षा के समय होने वाले तनाव से बचने के लिए भी आसन और प्राणायाम बताए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यापक अध्यापिकाए उपस्थित थीं। प्रधानाचार्य डॉ. अजय पांडेय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed