{"_id":"60ad00fe8ebc3e14c4616b0c","slug":"yellow-fungus-increased-concern-after-black-and-white-fungus-bhadohi-news-vns5912248192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद येलो फंगस ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद येलो फंगस ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के बाद येलो फंगस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अभी जिले में वाइट फंगस और यलो फंगस के एक भी केस नहीं मिले हैं।
कोरोना संक्रमण से अभी भी लोग पूरी तरह से उबर नहीं पाएं ऐसे में ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के बीच येलो फंगस ने लोगों की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। चिकित्सकों के मुताबिक येलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है । येलो फंगस से पीड़ित मरीज को सुस्ती लगना, वजन कम होना, कम भूख लगना या फिर बिल्कुल भूख खत्म होने की शिकायत रहती है। फंगस का असर जैसे-जैसे बढ़ता है मरीज का वजन तेजी से कम होने लगता है और ये काफी घातक हो जाता है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने बताया है कि लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और शरीर के रोगप्रतिरोध क्षमता बढ़ाएं। जिससे बीमारियों को मात दिया जा सकता है। शुगर, वीपी , कैंसर के मरीज विशेष सावधानी बरतें। कहा कि सभी फंगस काफी पहले से मौजूद है। समय रहते उपचार मिल जाए तो ठीक भी हो रहे है।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि जिले में व्हाइट और येलो फंगस का अब तक कोई केस नहीं मिला है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग संतुलित अहार लें और फलों का सेवन करें जिससे इम्युनिटी मजबूत हो। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।