फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yatra

नागरिकता बिल के समर्थन में निकाली पद यात्रा

Mon, 16 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yatra
लालानगर। नगर क्षेत्र में समाज सेवकों, जनप्रतिनिधि महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून ल के समर्थन में पदयात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। निशाने पर कांग्रेस पार्टी को रखकर 60 वर्षों तक आम जनता को छलने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिल से किसी भी समुदाय को कोई क्षति नहीं होगी। न ही इस कानून से किसी को डरने की जरूरत है। यह बिल यहां के लोगों के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा, जो लोग बिल का विरोध कर रहे हैं। वह सभी विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के कारण ही कर रहे हैं। क्योंकि सवा सौ करोड़ की जनता यह जान चुकी है 60 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और हर स्तर पर देश को कमजोर करने का काम किया है। 2014 से केंद्र में आई मोदी सरकार प्रतिदिन समाज के हित के लिए नए-नए कानून बना रही है। आह्वान किया गया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर बैठ कर बिल की सच्चाई आम जनता के बीच में लाएं, जिससे जनता के बीच में जो विरोधाभास है, वह कम हो सके और देश उन्नति की ओर बढ़ सके। यात्रा में कमला देवी, बिंदु देवी, ममता रानी, सावित्री देवी, अनुपमा जायसवाल, संगीता शेषधर, रंजू रंजना देवी, मैना देवी, चंदा देवी, राहुल बिंद, विजय साहू, देवनयन, सूरज माली, सुरेश सरोज, मनोज माली, संजय साहू, भोपाल पथरिया, सुरेश यादव, कतवारु बाबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed