फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yashasvi Jaiswal: Business tycoon Anil Agarwal, convinced of this Lal of Bhadohi, wrote a great post on social

Yashasvi Jaiswal: भदोही के इस लाल के कायल हुए बिजनेस टायकून अनिल अग्रवाल, सोशल मीडिया पर लिखी शानदार पोस्ट

Sat, 06 May 2023 05:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 May 2023 05:14 PM IST
सार

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल यशस्वी जायसवाल के मुरीद हो गए हैं। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यशस्वी जायसवाल के संघर्ष की कहानी बताई है। 

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal: Business tycoon Anil Agarwal, convinced of this Lal of Bhadohi, wrote a great post on social
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में भदोही के क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को आज कौन नहीं जानता। क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल आईपीएल में अपनी हुनर का जादू दिखा रहे हैं। लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 62 गेंदों में 124 रन बना कर क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। यह उनका आईपीएल में पहला शतक है।  अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल यशस्वी जायसवाल के मुरीद हो गए हैं। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यशस्वी जायसवाल के संघर्ष की कहानी बताई है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'आज मैं आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताना चाहता हूँ जिसने मेरे दिल को छुआ। यशस्वी जायसवाल के पानी पूरी वेंडर से एक स्टार क्रिकेटर बनने के सफ़र ने दुनिया को दिखा दिया कि अगर आप कड़ी मेहनत और लगन के साथ चलोगे तो आप हर मंज़िल हासिल कर सकते हो। हर चुनौती पार कर सकते हो। आज़ाद मैदान के एक छोटे से टेंट से देश के टॉप क्रिकेट ग्राउंड तक की उनकी जर्नी देखकर ख़ुशी हुई क्यूँकि मेरी लाइफ की शुरुआत भी ऐसे ही मुंबई के छोटे से चॉल से हुई थी… उनकी ये सफलता मुझे हर उस इंसान की जीत लगती है जो सपने देखता है…यशस्वी बेटा, मैं विश करता हूँ तुम्हारा यश हमेशा बढ़े…'
विज्ञापन


यशस्वी जायसवाल के बारे में खास बातें- 
इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की और से खेलने वाले यशस्वी ने आईपीएल 2023 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है। उनके इस सीजन में 428 रन हो गए हैं। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही 124 रन किसी भी राजस्थान के बल्लेबाज की लीग में सबसे बड़ी पारी है। आज सोशल मीडिया सेंसेशन बने यशस्वी जायसवाल ने संघर्ष के एक लंबे दौर का सामना किया। गोलगप्पे तक बेचे, लेकिन टूटे नहीं। बस आगे बढ़ते गए और आज बन चुके हैं रिकॉर्डधारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: Business tycoon Anil Agarwal, convinced of this Lal of Bhadohi, wrote a great post on social
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
यशस्वी की कहानी शुरू होती है एक सपने से, जो उन्होंने बचपन में देखा था। क्रिकेटर बनने का। भदोही के सुरियांवा में भूपेंद्र जायसवाल और मां कंचन के परिवार में जन्मे यशस्वी बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे। क्रिकेट का जुनून इस कदर हावी था कि वह सचिन जैसा क्रिकेटर बनना चाहता थे। शुरू में सीमेंट के पिच पर पिता ने क्रिकेट की एबीसीडी सिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed