फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worshiping the girl by worshiping Maa Durga

मां दुर्गा की आधाराना कर किया कन्या पूजन

Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Worshiping the girl by worshiping Maa Durga
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि-विधान से की गई। इसी के साथ नवरात्र समाप्त हो गया। शहर के विभिन्न पंडालों, देवी मंदिरों व घरों में दिन भर हवन-पूजन के कार्यक्रम चलते रहे। श्रद्धालुओं ने घरों में हवन किया और कन्याओं को भोजन कराकर लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

शक्ति आराधना के पर्व के अंतिम दिन घर, मंदिर और पूजा पंडालों में पूरे दिन मातारानी की जयकार होती रही। सुबह से ही हवन-पूजन का शुरू हुआ सिलसिला दिनभर चलता रहा। लोगों ने मां भवानी के साथ देवी स्वरूप कन्याओं की भी पूजा की। कन्याओं के पांव में महावर, माथे पर हल्दी-कुमकुम और अक्षत का टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई। हलवा-पूड़ी खीर आदि खिलाया गया। इन्हें चुनरी, फल और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। कन्याभोज का यह सिलसिला घरों के साथ देवी मंदिर और पूजा पंडालों में दिनभर चलता रहा। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा का सिद्धिदात्री स्वरुप अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व व वाशित्व की सिद्धियों को प्रदान करने वाला स्वरुप है। मां के इसी स्वरुप की उपासना कर भगवान शिव ने सभी सिद्धियां प्राप्त की थी, जिसके प्रभाव से भगवान शिव का स्वरूप अर्द्धनारीश्वर का हो गया था।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में हरिहरनाथ मंदिर के अलावा दूधनाथ मंदिर, रोडवेज परिसर, हनुमत कुटिया बालीपुर रोड, बालीपुर कागभुसुंडी मंदिर, नगर पंचायत गली, छोटा डीह समेत कई दुर्गां पंडालों और मंदिरों में हवन पूजन कार्यक्रम चलता रहा। इसी तरह गोपीगंज, भदोही, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, जंगीगंज, सीतामढ़ी, चौरी, सुरियावां, मोढ़, अभोली, ऊंज समेत जिले भर में दुर्गापूजा की धूम मची रही। भदोही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हवन पूजन के साथ कन्या पूजन किया गया । मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित आदि शक्ति की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह पूजन के बाद शाम को पंडालों में मां के दर्शन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। नई बाजार, जमुनीपुर, कटरा बाजार, मर्यादपट्टी, रजपूरा, औराई रोड, ज्ञानपुर रोड, चौरी रोड, जलालपुर आदि इलाकों में भी देर रात तक भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed