फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work on the resource recovery center currently under construction should be completed soon

Bhadohi News: निर्माणाधीन रिसोर्स रिकवरी सेंटर का काम जल्द कराया जाए पूरा

Sun, 28 Jun 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Work on the resource recovery center currently under construction should be completed soon
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति (ग्रामीण) की बैठक हुई। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंत्येष्टि स्थलों के लिए उपजिलाधिकारियों के समन्वय से शीघ्र भूमि चिह्ति कराएं। अधूरे रिसोर्स रिकवरी सेंटर का काम जल्द पूरा करें। प्रभारी डीपीआरओ डॉ. सपना अवस्थी ने बताया कि जिले में स्वीकृत 506 आरआरसी सेंटरों में से 355 का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिनमें 331 संचालित हैं, जबकि 151 सेंटर निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी निर्माणाधीन सेंटर निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत एकत्रित कूड़े के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही की स्थिति में संबंधित बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। व्यक्तिगत शौचालय सिर्फ पात्रों को देने का निर्देश दिया। रेट्रोफिटिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों की जियो-टैग फोटो समय से पोर्टल पर अपलोड कराई जाए। फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) की स्थापना के लिए न्यूनतम एक एकड़ भूमि का शीघ्र चिन्हांकन करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

भोली के मसुधी में स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों के एमआरएफ सेंटरों से एकत्रित प्लास्टिक अपशिष्ट को प्रोसेसिंग के लिए मसूधी स्थित यूनिट तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed