{"_id":"578d39754f1c1b9d32c4c792","slug":"work-hard-to-give-better-service-to-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत करें, जनता को दें बेहतर सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत करें, जनता को दें बेहतर सेवा
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा कार्यक्रम का जिला अस्पताल परिसर में शुभारंभ करतीं एमएलसी रामलली मिश्रा।
- फोटो : bhadohi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग से जनसंख्या स्थिरता पखवारा के तहत स्वास्थ्य मेला और प्लान बनाओ, जिम्मेदारी निभाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी रामलली मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने चिकित्सकों, कर्मियों को मेहनत से कार्य करने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा करने का आग्रह किया।
मुख्य अतिथि ने सर्वाधिक महिला नसबंदी करने पर डॉ. जीएस यादव, पीपीआईयूसीडी लगाने पर डॉ. शालिनी पाठक, एएनएम मुनक्का देवी, चंद्रकिरन, आशाराज कुमारी देवी को पुरस्कृत किया। सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने एमएलसी को बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने क्षय रोग विभाग की सीबी नेट मशीन का उद्घाटन भी किया। सीएमओ डॉ. सोनकर ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला। बताया कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए विभाग से परिवार नियोजन के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ बताया कि जनसंख्या का नियंत्रण देशहित में कितना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रभारी ओपी राव ने जिले में परिवार कल्याण के चल रहे कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
एसीएमओ बीडी वर्मा ने पखवारे की ब्लॉकवार कार्ययोजना प्रस्तुत की। डॉ. आरके मौर्य ने उपलब्धियों को बताया। मेले में 563 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को मालाडी, निरोध और गर्भ निरोधक गोली वितरित की गई। पांच महिलाओं को आईवीसीडी, कॉपर टी लगाई गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एसएन सहाय, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, काउंसलर डॉ. फुजैल अशरफ आदि मौजूद रहे।