फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women will play a decisive role in electing MPs

Bhadohi News: सांसद चुनने में महिलाओं की होगी निर्णायक भूमिका

Thu, 25 Jan 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women will play a decisive role in electing MPs
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होगी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद तीनों विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या चार से पांच हजार तक बढ़ी है। उधर, अक्तूबर 2023 में चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस बार लोकसभा चुनाव में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 12 लाख 8610 मतदाता हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मतदाता पुनरीक्षण के दौरान महिला वोटरों को अधिक से अधिक जोड़ने को कहा था। इसके चलते मतदाता पुनरीक्षण में महिला वोटर पर खासा ध्यान दिया गया। इसका असर रहा कि इस बार पुरूष वोटरों से ज्यादा महिला वोटरों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा है।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा में मिलाकर 24898 महिला वोटर जुड़ी हैं। वहीं नए पुरूष वोटरों की संख्या 14115 हैं। खास बात है कि तीनों विधानसभाओं में महिला वोटरों का नाम सबसे अधिक जोड़ा गया। वहीं मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर देखा जाए तो जहां 21192 पुरूषों का नाम कटा है। वहीं केवल 9005 महिला मतदाता कटी हैं। ये सब फर्जी, डुप्लीकेट और मृतक वोटर रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अक्सर घर में होती थी। जिसके कारण तमाम महिलाओं का नाम नहीं जुड़ा पाता था। इस बार पुनरीक्षण अभियान में महिला वोटरों पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया। जिसका असर पुनरीक्षण पर दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा - पुरूष - महिला
भदोही - 4915 - 10182
ज्ञानपुर - 4970 - 7877
औराई - 4270 - 6839
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed