फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women surrounded the police station got angry when two youths were picked up in a theft case the police rele

Bhadohi News: महिलाओं ने थाना घेरा, चोरी के मामले में दो युवकों को उठाने पर फूटा गुस्सा, पुलिस ने छोड़ा

Thu, 24 Apr 2025 03:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने उठाया तो महिलाओं ने थाने का घेराव कर आरोप लगाया कि किसी प्रभावशाली के दबाव में पुलिस फंसाने का काम कर रही है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और विरोध शांत हुआ।
 

विज्ञापन
Women surrounded the police station got angry when two youths were picked up in a theft case the police rele
थाने का घेराव करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित अवगढ़नाथ मंदिर में हुए चोरी के मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाने पर नाराज गांव की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कोतवाली का घेराव कर लिया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए बेवजह युवकों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस किसी के दबाव में ऐसा कर रही है। हालांकि मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


रामपुर घाट निवासी बम भोले पुत्र राम लखन और सूरज पुत्र मक्कन दोनों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद स्थित अवगढ़नाथ मंदिर में हुए घंटा चोरी के मामले में पूछताछ के लिए उठा कर लाई। इसकी जानकारी होते ही गांव की दर्जनभर महिलाएं और पुरूष थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि पुलिस किसी के दबाव में आकर ऐसा कर रही है और युवकों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा पुलिस चोरी के मामले में जिन दो युवकों को उठाई है। उनका चोरी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद तत्काल ही युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान प्रेमलता, आंचल, सरोजा, सुनीता, रिंकी, सीता, कमली, सोनम, जयदेवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed