फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women gazed intently at Sita, seated in a circle of fire.

Bhadohi News: अग्नि के घेरे में बैठी माता सीता को अपलक निहारती रहीं महिलाएं

Sat, 04 Oct 2025 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Women gazed intently at Sita, seated in a circle of fire.
रामलीला मैदान गोपीगंज मे अग्नि परीक्षा देती माता सीता। संवाद
गोपीगंज। रामलीला मैदान में शुक्रवार को अग्नि परीक्षा की साक्षी बनी महिलाओं की आंखें उस समय सजल हो गईं, जब जनकनंदिनी सीता प्रभु श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए अग्नि परीक्षा में उतर पड़ीं। माता सीता अग्नि परीक्षा में सफल हुईं तो जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। विजय दशमी के बाद रामलीला में शुक्रवार को अग्नि परीक्षा की लीला का सजीव मंचन किया गया। केवल महिलाओं के लिए आयोजित रामलीला में व्यास पं. शेषधर पाठक के नेतृत्व में अग्नि परीक्षा का भावपूर्ण मंचन किया गया। लंका पर विजय प्राप्त कर भाई लक्ष्मण व सीता के साथ प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे तो प्रजा के उलाहना से व्यथित हो गए। इसके बाद श्रीराम माता सीता को अग्नि परीक्षा कराते हैं। प्रभु की आज्ञा का पालन करते हुए सीता अग्नि परीक्षा देती हैं। चारों तरफ आग से घिरीं माता सीता सकुशल बाहर निकल आती हैं। जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। महिलाओं की आंखें खुशी से सजल हो गईं। आरती पूजन के बाद लीला को विराम दिया गया। बारिश के कारण दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस मौके पर अजीत सिंह बघेल, उमेश सिंह बघेल, नागेद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह चिंट्टू, संतोष कुमार सिंह, कौशलेंद्र बघेल, नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed