फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women demonstrated against problems

समस्याओं को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated against problems
लालानगर। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या 12 नईबस्ती की महिलाओं ने बुधवार को सड़क की बदहाली और जलजमाव की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन पर जानबूझ कर उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वार्ड सभासद और पालिका प्रशासन वार्डवासियों की समस्याओं को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं, जिससे गत दिनों भारी बारिश के कारण पूरे वार्ड में पानी बह रहा है। लोग घुटने भर पानी से ही होकर आवागमन करने को मजबूर हैं, लेकिन पानी निकलवाने की कवायद नहीं हो सकी। साथ ही जलजमाव होने के बाद पूरी गली गंदगी से बजबजा कर दुर्गंध देना शुरू कर दी है इससे न केवल मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है लोगों को सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। संक्रामक बीमारियों का प्रभाव तेज होने से वार्डवासी बीमार होकर अस्पताल की शरण लेना शुरु कर चुके हैं बावजूद पालिका प्रशासन की नींद नहीं खुल पा रही है। पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी को चेताते हुए कहा गया कि यदि वार्ड को जोड़ने वाली सड़क और गली को दुरुस्त कराकर जमे पानी को नहीं निकलवाया जा सका तो वार्डवासी जिलाधिकारी का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में गुड़िया बेगम, रुबीना, मुमताज बेगम, शबनम बेगम, अलीमुन्निशा, आइसा बानो, साजिया बेगम, कैशर बेगम, रसीदा बेगम, फरीदा समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed