फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women break Nirjala fast by worshiping

महिलाओं ने पूजन कर तोड़ा निर्जला व्रत

Sat, 11 Jun 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women break Nirjala fast by worshiping
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को भीम एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया था। भोर में स्नान आदि के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर मत्था टेका। इसके साथ ही 24 घंटे तक रखे गए निर्जला व्रत को तोड़ा गया।
विज्ञापन

पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के रूप में मनाते हैं। इस व्रत में पानी पीना वर्जित है, इसलिए इसे निर्जला एकादशी भी कहा जाता है। शुक्रवार की अल सुबह स्नान आदि के बाद आस्थावानों ने पूरे दिन प्यासा, भूखा रहकर ईश्वर की प्रार्थना की। सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा पाने का प्रयत्न किया। दिन में लोगों ने ऊं नमो भगवते वासुदेवाय: का जाप करके गोदान, वस्त्र दान, छत्र, फल आदि का दान किया। हिन्दू धर्म के अनुसार साल भर में 24 एकादशी पड़ती है। भीम एकादशी के दिन व्रत रहकर भगवान की आराधना करने का फल 24 एकादशियों के बराबर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed